फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five employees of the bank accused of embezzlement

बैंक के पांच कर्मियों पर गबन का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five employees of the bank accused of embezzlement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। कैथल रोड पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के पांच कर्मचारी बैंक में 3 लाख 35 हजार तीन सौ रुपये का गबन करके फरार हो गए। बैंक प्रबंधक ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंधक रामप्रकाश ने एसपी करनाल गंगाराम पुनिया को दी शिकायत में बताया कि बैंक अधिकारी समाज के वंचित वर्ग को बैंक की विभिन्न आय वर्धक स्कीम से अवगत करवाते हैं और उनकी सहमति से लोगों को ऋण उपलब्ध करवाते हैं। उनके बैंक में आरोपी सोमबीर, टिंकू पाल, जितेश डागूर, राहुल पांडे, मनोवर खान फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। सभी ने आपस में आपराधिक साजिश करके बैंक के नियमों आदेश एवं अनुदेशों के विरुद्ध अभिलेखों में लोन का फर्जी वितरण दिखाकर लगभग 3 लाख 35 हजार तीन सौ रुपये का गबन करके फाइनेंस कंपनी को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रामप्रकाश ने बताया कि जब कंपनी ने सितंबर 2021 से दिसंबर 2021 में उपरोक्त शाखा की आडिट करवाई तो इस घोटाले का पता लगा। जब पूछताछ के लिए बैंक की टीम असंध शाखा में पहुंची तो सभी आरोपी नौकरी छोड़कर फरार हो गए थे। आरोपियों में सोमवीर सिंह 1 लाख 45 हजार 840 रुपये, टिंकू पाल ने 88 हजार 60 रुपये, जितेश डागूर ने 35 हजार 350 रुपये, राहुल पांडे ने 36 हजार 50 रुपये, मनोवर खान ने 30 हजार रुपये का गबन किया है। आरोपियों ने दिसंबर 2021 तक ये गबन किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed