{"_id":"69f518637cd13b52f904c1ba","slug":"five-arrested-in-a-dispute-over-forcibly-making-a-path-in-a-field-karnal-news-c-18-knl1018-897039-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खेत में जबरन रास्ता बनाने पर विवाद में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खेत में जबरन रास्ता बनाने पर विवाद में पांच गिरफ्तार
Sat, 02 May 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 02 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
करनाल।
मूनक थाना क्षेत्र के कुरलन गांव में खेत में जबरन रास्ता बनाने पर झगड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुरलन गांव निवासी बलवान सिंह, मुनीष, रामचंद्र, राहुल और संजीव से ट्रैक्टर, स्काॅर्पियो गाड़ी और लाठी-डंडे जब्त किए गए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
मूनक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल की शाम के समय कुरलन गांव में एक पक्ष के कई लोगों ने जबरन दूसरे के खेत से रास्ता बनाने की कोशिश की थी। बबीता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी लगभग 4.5 किले कृषि भूमि है, उसके पड़ोसी जबरन उसके खेत से रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध किया तो हमला कर दिया। आरोप है कि ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। संजय को गंभीर चोट पहुंची। अन्य भी घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।