फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five and a half lakh rupees stolen from cantor

कैंटर से साढ़े पांच लाख रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five and a half lakh rupees stolen from cantor
कैंटर से साढ़े पांच लाख रुपये चोरी
विज्ञापन

- मालिक ने चालक और हेल्पर पर लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मेरठ रोड स्थित एक ढाबे पर खड़े कैंटर से 5.46 लाख रुपये व मोबाइल चोरी हो गया। कैंटर चालक व हेल्पर पंजाब में गुड़ बेचकर यूपी के शामली जा रहे थे। इस वारदात को मेरठ रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाते समय बाइक सवार दो लोगों ने अंजाम दिया। जबकि गुड़ व्यापारी ने चालक व हेल्पर पर ही अपने रिश्तेदारों से पैसे चोरी कराने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दी है।

शामली निवासी मोहम्मद शबीर ने सेक्टर-4 पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसने गांव बड़का थाना बड़ौत, जिला बागपत में गुड़ बनाने का कोल्हू लगाया है। 18 अक्तूबर को उसने कोल्हू में गुड़ बनाना शुरू किया था तो उसने अपने साले मेहर इलाही से 10 हजार रुपये प्रति चक्कर के हिसाब से एक कैंटर किराए पर लिया। 22 अक्तूबर को श्यामा ट्रेडिंग कंपनी नई अनाज मंडी शामली के मुनीम राजेश वासी शामली से दुर्गा दास ज्ञान चंद धुरी पंजाब के नाम दो लाख 53 हजार 440 रुपये का गुड़ का बिल काटा था और कैंटर में चालक आकिब व हेल्पर मोसिन गुड़ को दुर्गा दास ज्ञान चंद्र धुरी पंजाब पहुंचाकर 23 अक्तूबर को वापस आ गए। 26 अक्तूबर को उपरोक्त फर्म ने गोपी राम एंड संस धुरी पंजाब के पास दो लाख 27 हजार 460 रुपये का गुड़ भेजा और चालक व हेल्पर को बकाया राशि लाने को कहा। 27 अक्तूबर को ड्राइवर व हेल्पर 5.46 लाख रुपये लेकर वापस शामली जा रहे थे। जब चालक व हेल्पर पंजाबी ढाबा मेरठ रोड करनाल पर अपना कैंटर खड़ा कर खाना खाने लगे तो पहले से ही योजना के तहत चालक के रिश्तेदार बाइक पर आए और कैंटर में रखे 5.46 लाख व मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने चालक व हेल्पर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed