{"_id":"63068f37f22fa7443a18adb5","slug":"five-accused-arrested-in-the-murder-of-a-youth-by-stabbing-him-karnal-news-knl1187728160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में पांच आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में पांच आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध थाना पुलिस ने 23 अगस्त को असंध के बाबा कन्हैया गुरुद्वारा साहिब में चल रही पंचायत के दौरान एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर, गोली का खाली खोल, तीन कारतूस व स्कॉर्पियो कार बरामद की है।
सूचना मिलते ही स्पेशल यूनिट असंध व थाना असंध की टीमें मौके पर पहुंची और मामले से जुड़े विभिन्न साक्ष्य जुटाए। मामले में एएसआई अमरजीत सिंह थाना असंध की अध्यक्षता में टीम द्वारा 23 अगस्त को ही देर रात आरोपी बिरसा सिंह वासी असंध को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा खुलासा किया गया कि उनकी रुपयों के लेनदेन को लेकर पंचायत चल रही थी। तभी कहासुनी हो गई। जिसके कारण उसने उसके ऊपर गोली चला दी थी और फरार हो गया था।
यह था मामला
वारदात के संबंध में 23 अगस्त को पंजाब सिंह निवासी रत्तक ने थाना असंध में शिकायत देकर बताया कि 23 अगस्त दोपहर के समय बाबा कन्हैया गुरुद्वारा साहिब, कैथल रोड असंध पर उनकी पंचायत चल रही थी। इस पंचायत के फैसले को बिरसा सिंह वासी वार्ड नंबर छह असंध ने मानने से इंकार कर दिया और शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने फिर अचानक लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसके ऊपर फायर कर दिया। जिसमें शिकायतकर्ता बाल-बाल बच गया।