फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five accused arrested for assaulting a rickshaw driver

रिक्शा चालक से मारपीट कर छीनाझपटी करने वाले पांच आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for assaulting a rickshaw driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सीआईए वन की टीम ने रिक्शा चालक से मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल, छीना गया मोबाइल और नकदी भी बरामद की गई है।

जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि एक मार्च को महाबीर निवासी खेड़ा कॉलोनी सेक्टर-16 ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह मोटरसाइकिल वाली रिक्शा चलाता है। एक मार्च की शाम वह नई अनाज मंडी में फर्नीचर का सामान छोड़ने गया था। जब वह सामान के 30 हजार रुपये लेकर वापस आ रहा था तो मंगल कॉलोनी पार्ट टू के पास मोटरसाइकिल पर सवार पांच अज्ञात आरोपियों ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। उन्होंने उसे घायल कर 30 हजार रुपये और एक मोबाइल छीन लिया और फरार हो गये। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच के बाद अब पुलिस ने राहुल, अदित्य उर्फ नोनू, राहुल, विकास निवासी गली नंबर-11 नाला पार हांसी रोड व साहिल उर्फ रितिक निवासी गली नंबर-10 हांसी रोड करनाल को आनंद बिहार से काबू कर लिया। इस दौरान आरोपी छीने गए मोबाइल को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया गया कि वह शराब का नशा करने के आदी हैं और उन्होंने नशा पूर्ति के लिए रुपयों का इंतजाम करने के लिए अपने छठे साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और छठे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed