फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   First the son was murdered, now the tempo was burnt

Karnal News: पहले बेटे की कर दी थी हत्या, अब टेंपो जलाया

Sat, 20 Jan 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 20 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
First the son was murdered, now the tempo was burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उत्तम नगर में पहले मजदूर बेटे की हत्या कर दी गई थी। इस सदमे को परिवार के लोग अभी तक नहीं भुला पाए। अब आरोपियों ने घर के बाहर गली में खड़े टेंपो को आग लगा दी। घटना की जानकारी पर सेक्टर-32-33 थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूपी के बागपत के रहने वाले कंवरपाल के बेटे सोनू की पिछले माह दस-पंद्रह युवकों ने घर पर हमला बोलते हुए धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को जेल भेजा था। परिवार बेटे की मौत का सदमा अभी तक नहीं भुला सका। इस मामले में बाकी आरोपी को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन

उत्तम नगर निवासी कंवर पाल ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले उनके बेटे की हत्या कर दी थी। बेटे की मौत के बाद वह टेंपो चलाकर परिवार की गुजर-बसर कर रहा था। रोजाना की तरह उसने वीरवार को गली में टेंपो को खड़ा किया था। इसी दौरान टेंपो में आग लग गई। पड़ोसियों ने कंवर पाल को घटन की जानकारी दी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से काफी नुकसान हुआ। इस मामले में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed