फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   First struck by luck, now the flood has taken away shelter

Karnal News: दिल्ली में नहीं मिलेगा प्रवेश, सिंघु बाॅर्डर तक जाएगी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
First struck by luck, now the flood has taken away shelter
- यमुना में बढ़े जलस्तर के बाद दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी पर लिया फैसला
विज्ञापन


- करनाल डिपो की बसें पूरे दिन में 30 लगाती हैं फेरे



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा और पंजाब की बसों को फिलहाल दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। करनाल डिपों की बसें आज से केवल सिंघु बार्डर तक ही जाएंगी। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली प्रशासन की ओर से रुट डायवर्ट और यातायात नियंत्रण को लेकर ये निर्णय लिए गए हैं। इसी के आधार पर जारी हुई एडवाइजरी पर रोडवेज की ओर से निर्णय लिया गया है।

ऐसे में आज से जिन यात्रियों को दिल्ली या इससे आगे जाना है, उन्हें रोडवेज की बसें अब सिंघु बार्डर या अन्य किसी डायवर्ट मार्ग पर ही छोड़ेगी। करनाल डिपो की बसें रोजाना पूरे दिन में 30 चक्कर दिल्ली तक लगाती हैं। अब एडवाइजरी जारी होने के बाद से ये चक्कर भी घटाए जाएंगे। वहीं स्थिति खराब रहने पर यात्रियों का दबाव भी कम रहने की उम्मीद है। इधर, बाढ़ के कारण पूर्व में बाधित हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ समेत सात अंतरराज्यीय मार्गों पर बस सेवा करनाल डिपो की ओर से बहाल कर दी गई है। हालांकि स्थिति सामान्य न होने के कारण बसें कम चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन




रोजाना डेढ़ से दो लाख राजस्व का नुकसान

करीब तीन दिन तक बाढ़ के कारण सात अंतरराज्यीय मार्गों पर बस सेवा ठप रहने से करनाल रोडवेज को रोजाना डेढ़ से दो लाख रुपये तक राजस्व का नुकसान हुआ है। सामान्य दिनों में 12 से 13 लाख रुपये रोज का डिपो का राजस्व है। जबकि जिन दिनों में मार्ग प्रभावित रहे। उस समय में 9 से 11 लाख रुपये तक राजस्व रहा। अब दिल्ली के लिए बस सेवा प्रभावित होने से और नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली प्रशासन की एडवाइजरी के हिसाब से ही दिल्ली के लिए बस का संचालन कर सकते हैं। आईएसबीटी के लिए मार्ग बंद है। फिलहाल सिंघु बार्डर तक बस जाने के निर्देश हैं। सात अंतरराज्यीय मार्गों पर बाधित हुई बस सेवा रास्ते खुलने के साथ बहाल हुई है। अभी फेरे कुछ कम हैं। -कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed