{"_id":"61c32ce439e71b1f7860fcb2","slug":"first-case-of-omicron-variant-surfaced-in-karnal-district-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला केस आया सामने, पुर्तगाल से आए व्यक्ति को हुई संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला केस आया सामने, पुर्तगाल से आए व्यक्ति को हुई संक्रमण की पुष्टि
Wed, 22 Dec 2021 07:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Dec 2021 07:19 PM IST
सार
कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। अन्य से तीन गुना अधिक फैलने वाले इस वैरिएंट ने दुनिया में एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। करनाल में पुर्तगाल से आए 33 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। पिछले चार दिन से यह व्यक्ति कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल है। वहीं, इस व्यक्ति का छह साल का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव है। जिसका सैंपल भी दिल्ली भेजा गया है। जिसकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर पानीपत में यूके से लौटी युवती और उनके पिता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 16 दिसंबर को सैंपल लिया गया था। उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई है। इस संबंध में दिल्ली स्थित लैब से स्वास्थ्य विभाग को फोन से जानकारी दी गई। हालांकि राहत वाली बात यह है कि दोनों लोगों की इस समय की रिपोर्ट निगेटिव है। दोनों लोग आइसोलेशन में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर ही हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी थी कि हरियाणा निवासी छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। तीन गुरुग्राम निवासी दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हैं। ये विदेश से लौटने के बाद घर नहीं पहुंचे। इनके संक्रमित होने की पुष्टि दिल्ली में ही हो गई। प्रदेश में अभी तक ओमिक्रॉन का एक भी केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन