फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firing outside the shop, extortion of Rs 1 crore was demanded

Karnal News: दुकान के बाहर फायरिंग कर मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Firing outside the shop, extortion of Rs 1 crore was demanded
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के चार चमन एरिया में एक मोबाइल की दुकान के बाहर दो बदमाशों ने दो हवाई फायर किए। इसके बाद दुकान के अंदर एक पर्ची फेंककर भाग गए। पर्ची पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की बात कही गई है। हालांकि पुलिस ने पर्ची मिलने की बात से इन्कार कर दिया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस व सीआईए टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके से गोलियों के खोल मिले हैं। मामला सोमवार रात करीब नौ बजे का है। पुलिस अब आसपास की दुकानाें के सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि दो युवकों में से एक मुंह ढककर आया था। दुकानदारों ने बताया कि बाइक पर आए दो बदमाशों ने मोबाइल की दुकान के बाहर दो फायर किए। तीसरा फायर करने का प्रयास किया गया लेकिन फायर नहीं हो सका। मोबाइल मार्केट के नाम से मशहूर चार चमन में दो युवक बाइक पर आए और नागपाल कम्यूनिकेशन नाम की मोबाइल दुकान के बाहर दो फायर किए।
विज्ञापन

इसके बाद एक आरोपी ने दुकान के अंदर पर्ची फेंकी। इसके बाद बाहर आकर तीसरा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद दोनों भाग गए। थाना सिविल लाइन प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल दुकानदार से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed