फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firing outside Karnal court premises, 2 people injured; Police is scanning CCTV to identify attackers

Haryana: करनाल कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग, 2 लोग घायल; हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही CCTV

Wed, 02 Apr 2025 12:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 02 Apr 2025 12:56 PM IST
सार

करनाल में कोर्ट परिसर के बाहर मंगलवार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, फायरिंग किसी आपसी विवाद के चलते हुई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Firing outside Karnal court premises, 2 people injured; Police is scanning CCTV to identify attackers
करनाल पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

करनाल में बुधवार को कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई। दो युवक जब फलों का चार्ट खा रहे थे, तभी स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। इस हमले में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली के खोखे बरामद कर लिए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी जय भगवान और डीएसपी राजीव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों में से एक युवक, जिसकी पहचान घरौंडा निवासी हैप्पी के रूप में हुई है, अपने साथी के साथ कोर्ट परिसर के बाहर फलों का चार्ट खा रहा था। तभी हेलमेट पहने दो युवक स्प्लेंडर बाइक पर आए और उन पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed