फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Firing case: Case of attempt to murder against both sides

फायरिंग मामला : दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Firing case: Case of attempt to murder against both sides
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। सालवन रोड पर बाईपास चौक के नजदीक तीन दिन पहले शाम को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट (दोनों पक्षों पर) के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर आठ नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एक पक्ष के युवराज वासी डेरा गामा ने बताया कि 26 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह अपने दो साथी धर्मप्रीत वासी डेरा सालवन रोड असंध व समनदीप वासी डेरागामा के साथ असंध में फन फेयर मेला देखने आया था।
विज्ञापन

उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया और कहा कि मैं गुरप्रताप निशोरिया बोल रहा हूं। आरोपी ने उसे गालियां दी। उसने धमकी दी कि अगर अपनी सलामती चाहता है तो एक बार उससे मिलकर बात कर ले और सालवन रोड बाईपास चौक पर बुला लिया। वहां वह दो साथियों के साथ बाइक पर मिलने पहुंचा तो आरोपी गुरप्रताप सिंह निशोरिया, उसके पिता अर्जुन सिंह निशोरिया, गुरजीत गौरी वासी नानकपुरा, लव वासी गांव चौगामा व अन्य लोग दो वाहनों में हथियारों से लैस होकर बैठे थे। आरोपी गुरुप्रताप ने पिस्तौल से उन पर फायर कर दिया। जब वे वापस दौड़े तो उसे एक गोली लगी, उसके दो साथियों को छर्रे लगे। इस वारदात में गंभीर घायल दोनों युवकों का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। जबकि शिकायतकर्ता को छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी दी शिकायत
वहीं दूसरे पक्ष के अर्जुन सिंह वासी वार्ड न. 15 असंध ने बताया कि वह और उसका बेटा गुरप्रताप सिंह दनौली गए थे। उसके बेटे के दोस्त लवप्रीत वासी चौगामा का बेटे के पास बार-बार फोन आ रहा था। जिसने कहा कि उसे व उसके दो साथियों को मारने के लिए डेरा गामा के 20-25 लोगों ने रास्ता रोका है। जब वह अपने बेटे के साथ लवप्रीत को गाड़ी में बैठाकर असंध की तरफ जा रहा था तो सालवन रोड बाईपास के पास दो गाड़ियों और बाइकों पर धर्मप्रीत उर्फ प्रीत वासी डेरा मांगे वाला, समनदीप, युवराज, युवराज सिंह, कंवल, गुरलाल, गुरजंट, प्रभजोत, वासी डेरा गामा व 10-12 अन्य ने उनकी गाड़ी पर फायर कर दिया। आरोपियों ने गाड़ी रोककर गाड़ी तोड़ दी और लाठी-गंडासी से हमला बोल दिया। सिर में गंडासी लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आठ नामजद सहित 10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी किताब सिंह ने बताया कि मामले में शामिल तीन आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed