फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   firing accused arrest

ससुराल पक्ष पर फायरिंग करने वाला आरोपी दामाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
firing accused arrest
सांभली में गुरुवार देर रात ससुराल पक्ष पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सब-इंस्पेक्टर सीतामाई चौकी इंचार्ज सुनीता ने बताया कि आरोपी सुखविंद्र सिंह वासी सिंघडा को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे वारदात के दौरान प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की जाएगी। गांव सांभली में गुरुवार देर रात दामाद ने ससुर व साले पर गोलियां चला दी थी। जिसमें उक्त आरोपी का एक साला और चाचा ससुर घायल हो गए थे। बताया जाता है कि पीड़ित पक्ष की लड़की की शादी सिंघडा में आरोपी सुखविंद्र सिंह के साथ हुई थी। वह लड़की के साथ मारपीट करता था। जिसको लेकर पहले भी लड़की पक्ष ने थाने में शिकायत दी है। गुरुवार को भी सुखविंद्र ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी सूचना लड़की ने मायके वालों को दी। जिसका पता लगने पर आरोपी ने ससुराल में फोन कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों से बहस के बाद आरोपी रात करीब 12 बजे अपने ससुराल सांभली पहुंचा और साले जोगिंद्र व चाचा ससुर लखविंद्र सिंह पर फायरिंग कर दी। जिसमें उसका चाचा ससुर व साला घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed