फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire in bus, 47 passengers survived

चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 47 यात्री

Sun, 27 Oct 2013 12:05 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 27 Oct 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fire in bus, 47 passengers survived
कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर-1 पर शनिवार को जम्मू से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस के टायर में आग लग गई। इससे सवारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बस को तुरंत नियंत्रित कर सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दमकल दस्ते ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस को टोचन कर सड़क से हटाया गया।

जम्मू से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस में पिछले टायर में अचानक आग लग गई। हादसा पिपली के समीप नेशनल हाईवे नंबर 1 पर हुआ। इस बस में दिल्ली के रहने वाले करीब 47 यात्री सवार थे। ये जम्मू में भ्रमण कर वापस दिल्ली अपने घर की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बस चालक दिल्ली निवासी राजा खान ने बताया कि यात्रियों से भरी बस लेकर वह जम्मू से दिल्ली जा रहे थे। पिपली के पास पहुंचते ही बस का प्रेशर पाइप टूट गया और पहिए जाम हो गए। इसी दौरान बस के टायर में आग लग गई। आग की लपटें बस के अंदर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आग की लपटें डीजल टंकी तक नहीं पहुंची। इस कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस में आगजनी की इस घटना से किसी भी तरह के जान व माल की हानि की सूचना नहीं है। यात्रियों को अन्य बस उपलब्ध करवाकर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं दमकल विभाग की टीम ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। पुलिस ने भी मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed