फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fire erupts in bank, lose in crores in karnal

बैंक अाैर दुकान में अाग से नुकसान

Sat, 05 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sat, 05 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
fire erupts in bank, lose in crores in karnal

अस्पताल चौक पर स्थित कार असेसरी के शोरूम कार एक्सपर्ट और एक बैंक में आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पांच घंटे तक आग की लपटें उठती रही और कड़ी मशक्कत के बाद दो दर्जन के करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग में ज्यादातर सामान कार अससेरी का जला है, जबकि बैंक का कुछ फर्नीचर जला है। जानकारी के अनुसार कैश काउंटर पर रखे 16 लाख रुपये व करोड़ों रुपये बैैंक लाकर्स में रखे सेफ हैं। उधर, आग की लपटों से आसपास के दुकानदार घबरा गए और अपनी-अपनी दुकानों का सामान सुरक्षित जगह पर हटाने में जुटे रहे। पुलिस फोर्स मौके पर रही, बाद में एसपी पंकज नैन ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल का आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

अस्पताल चौक पर कार असेसरी शोरूम के मालिक ललित मदान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई। शोरूम में करीब दो करोड़ रुपये का सामान जल गया है। इस शोरूम के ऊपर फर्स्ट फ्लोर पर स्टेट बैंक आफ पटियाला की ब्रांच है। आग के दौरान बैंक में करीब 15 लोग मौजूद थे। आग को देखकर वह बचकर निकले। आग से बैंक को ज्यादा नुकसान नहीं है। बैंक के मैनेजर सुभाष शर्मा ने बताया कि बैंक में रखा करीब 16 लाख रुपये सुरक्षित हैं। इसके अलावा लॉकर्स भी सेफ हैं। कुछ फर्नीचर जला है। गनीमत रही कि आग को काबू पाया लिया गया। उधर, इतनी भयंकर आग की लपटे देखकर आसपास रिहायशी एरिया भी था।

विज्ञापन


पूरा घटनाक्रम

दोपहर एक बजे अचानक आग लगी। 

फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियों ने आग बुझाई।

एसपी पंकज नैन ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। 

दिनभर अस्पताल रोड पर जाम रहा। 

बैंक के शीशे ईंटों से तोड़े गए, ताकि आग पर काबू पाया जा सके

शाम पांच बजे आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed