फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire broke out in the CCTV room of the court complex in Karnal of Haryana

Karnal: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के सीसीटीवी रूम में लगी आग, दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 04 Jul 2023 12:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Jul 2023 12:40 AM IST
सार

आग को देख कोर्ट में मौजूद लोगों ने बाहर की तरफ भागना शुरू कर दिया। एएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in the CCTV room of the court complex in Karnal of Haryana
कोर्ट परिसर में आग लगने पर पहुंची फायर बिग्रेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल में जिला एवं सत्र न्यायालय के सीसीटीवी रूम में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक करनाल कोर्ट के सीसीटीवी रूम में आग लग गई। कोर्ट रूम में धुंआ ही धुंआ नजर आने लगा। आग को देख कोर्ट में मौजूद लोगों ने बाहर की तरफ भागना शुरू कर दिया। कोर्ट में तारीख पर आए सतीश नामक व्यक्ति ने बताया कि वह कोर्ट में तारीख पर आया हुआ था।
विज्ञापन


अचानक नीचे से धुंआ आना शुरू हो गया। इसी दौरान लाइट भी चली गई। बिजली जाने के बाद सभी लोग नीचे आ गए। अभी सभी की एंट्री बंद कर दी गई है। कोर्ट काॅम्प्लेक्स के अंदर सीसीटीवी रूम में आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के सायरन गूंज उठे और तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
बताया जा रहा है कि सीसीटीवी रूम में शॉर्ट सर्किट हुआ था और उसी कारण आग लगी थी। इस दौरान पास में ही बने रिकॉर्ड रूम में कुछ फाइलें जलने की जानकारी मिली है। रूम में मौजूद कर्मचारियों ने सामान को बाहर निकाल लिया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया है।


मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
कोर्ट में आग लगने की सूचना मिलते ही करनाल एएसपी पुष्पा खत्री सहित प्रशासनिक अधिकारी व भारी संख्या में पुलिस कोर्ट में पहुंची। मौके पर मुआयना किया। इस दौरान कोर्ट में आम जन की एंट्री बिल्कुल बंद कर दी गई हालांकि नुकसान क्या हुआ इसकी पुष्टि अब तक पुलिस ने नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed