{"_id":"671cd8ff550ed8fe2b08aa5e","slug":"fire-broke-out-in-moving-car-on-karnal-gt-road-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी कार: करनाल के जीटी रोड पर चलती गाड़ी में लगी आग, चालक बोला- दो साल पहले खरीदी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी कार: करनाल के जीटी रोड पर चलती गाड़ी में लगी आग, चालक बोला- दो साल पहले खरीदी थी
Sat, 26 Oct 2024 05:27 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:27 PM IST
सार
करनाल के जीटी रोड पर शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक का कहना है कि उन्होंने दो साल पहले ही गाड़ी खरीदी थी।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के करनाल में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना जीटी रोड पर सेक्टर-7 चौक के समीप घटी है। चलती कार में आग लग जाने से चालक ने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया। वहीं इस इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। उसमें से आग की लपटें उठने लगी और आसपास धुंआ फैल गया।
घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, लेकिन तब तक आग पूरी कार में फैल चुकी थी। हालांकि दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
कार चालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी कार में कोई खराब थी। इसलिए वह सर्विस के लिए कार को एजेंसी लेकर जा रहा था। जब वह कर्णेश्वर मंदिर के समीप पहुंचा तो कार से धुंआ निकलने लगा। उसने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और कार से बाहर निकल गया। उसके बाहर निकलते ही गाड़ी में आग लग गई। आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। इस दौरान जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू किया। चालक ने बताया कि करीब दो साल पहले उसने यह कार खरीदी थी।