फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire broke out in furniture warehouse, finished and raw material burnt

Karnal News: फर्नीचर गोदाम में लगी आग, तैयार और कच्चा माल जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in furniture warehouse, finished and raw material burnt
घरौंडा। रेलवे रोड स्थित अलका अस्पताल वाली गली में फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट शर्किट बताया जा रहा है। आग से गोदाम में रखे तैयार फर्नीचर और कच्चा माल जल गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत से तीन फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग नीचे शोरूम में नहीं पहुंची नहीं तो और ज्यादा विकराल रूप लेती और ज्यादा नुकसान होता।
विज्ञापन


श्री श्याम फर्नीचर का शोरूम गली में भू-तल पर बना है। जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर गोदाम है। यहां फर्नीचर तैयार भी किया जाता है, ऐसे में कच्चा माल भी काफी रखा हुआ था। शोरूम के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि वीरवार को सुबह जब वे साढ़े नौ बजे शोरूम में पहुंचे तो पहली मंजिल में आग लगी थी और धुआं बाहर आ रहा था। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। उन्होंने बताया कि आग के कारण गोदामों में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गली को दोनों ओर से बंद कर दिया, ताकि कोई व्यक्ति भीतर न जा सके।
विज्ञापन


फायरब्रिगेड के आने तक दूसरी मंजिल पर पहुंची आग
मालिक राकेश कुमार ने बताया कि जितनी देर में फायरब्रिगेड पहुंची उतने समय में पहले से दूसरे तल पर आग पहुंच गई। दोनों गोदामों से धुआं व आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। आग की लपटें बढ़ते ही घरौंडा दमकल से दो गाड़ियां व एक गाड़ी करनाल से बुलाई गई। लगभग दो घंटे तक दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग नीचे पहुंचती तो घरों को भी होता नुकसान
स्थानीय निवासी ललित शर्मा और अन्य लोगों ने बताया कि गोदाम में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि आग का फैलाव ऊपर की मंजिलों तक ही सीमित रहा और नीचे शोरूम में आग नहीं पहुंच पाई, जिससे बड़ा नहीं हुआ। अगर आग नीचे तक फैल जाती तो शोरूम और आसपास के अन्य घरों को भी भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed