फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire broke out in 33 KV sub station due to increase in load

Karnal News: लोड बढ़ने से 33 केवी सब स्टेशन में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in 33 KV sub station due to increase in load
- 11 केवी की तार टूटने से तीन कॉलोनियों की बिजली हुई प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर के 33 केवी सब स्टेशन, पुराना पावर हाउस में लोड बढ़ने के कारण रविवार को आग लग गई। इस कारण 11 केवी की तार टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। इस कारण से दयाल सिंह कॉलोनी, रमेश नगर व रेलवे रोड की बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।

रविवार को छुट्टी के दिन लोग गर्मी व लू से बचने के लिए घरों में बैठे थे। घरों में एसी, कूलर, फ्रिज व टीवी सभी घरों में एक साथ चलने से 33 केवी सब स्टेशन पर लोड बढ़ गया। इस कारण उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के पुराना पावर हाउस स्टेशन पर करीब साढ़े चार बजे 11 केवी की तार टूट कर गिर गई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि इस दौरान जबरदस्त धमाका हुआ। बिजली निगम के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और रमेश नगर व रेलवे रोड की बिजली को चालू करवाया। दयाल सिंह कॉलोनी की लाइन में ज्यादा फाल्ट आने के कारण वहां की बिजली व्यवस्था देर शाम तक दुरुस्त हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन








गर्मी ज्यादा होने के कारण सब स्टेशन पर अतिरिक्त लोड बढ़ गया, इस कारण 11 केवी की तार टूट कर दूर जा गिरी। गर्मियों के मौसम में अक्सर इस तरह के फाल्ट हो जाते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण भी घरेलू उपकरणों के एकाएक चलने से यह हादसा हुआ। इस दौरान ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इस कारण दयाल सिंह कॉलोनी, रेलवे रोड, रमेश नगर की बिजली व्यवस्था कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, उसे दुरुस्त करवा दिया गया है।



- कुलदीप सिंह, उपमंडल अभियंता, शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed