फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire breaks out in a clothes shop in Karna Bazar

Karnal News: कर्ण बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग

Fri, 29 Nov 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 29 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a clothes shop in Karna Bazar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के कर्ण बाजार में कपड़े की दुकान के द्वितीय तल पर देर रात करीब साढ़े दस बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भयंकर आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि दुकान की सीलिंग जलकर नीचे गिर गई। इस कारण से दुकान में स्टॉक के तौर पर रखे लाखों रुपए के गर्म कपड़े, स्कूल ड्रेस जलकर स्वाह हो गई।
मालिक ने बताया कि वह दुकान बंद करके अपने घर जा चुके थे। पड़ोस के दुकानदारों ने आग लगी देख सूचित किया तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल की। कई बार फोन मिलाने पर जवाब मिला तो उन्होंने बताया कि फायर बिग्रेड को भी सूचित कर दें, वह बार-बार 101 नंबर डायल करते रहे लेकिन बाद में डायल 112 के माध्यम से पता चला कि 184101 नंबर पर कॉल करनी है।
विज्ञापन

इस सारे घटनाक्रम में करीब आधा घंटा बर्बाद हो गया। इतनी देर में दुकान में दो दिन पहले पटियाला से मंगवाया गया स्टॉक जलकर राख हो गया। आधा घंटा बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आस-पास के दुकानदारों ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे लक्ष्मी गारमेंट के द्वितीय तल से धुआ व आग की लपटें आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भयंकर आग के कारण दुकान में रखा सर्दियों का माल, बच्चों की स्कूल ड्रेस, बैग व जुराब कारीगरों की मशीनें जल गई। उन्होंने बताया अचानक आग इतनी तेज हो गई कि सामान के बचाव को कोई हल नहीं था। इस कारण से करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इसमें कारीगरों की लाखों की कीमत की तीन सिलाई मशीन जल गई। आग देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

उन्होंने बताया कि लोगों की सहायता से कारीगरों वहां से तुरंत बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ी के साथ-साथ एंबुलेंस व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। विदित हो कि कर्ण मार्केट में बिजली की तारों में सर्किट होने की कारण करीब ढाई माह पहले भी ऐसी घटना सामने आई थी। उस समय जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed