फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fir on rape accused

दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
fir on rape accused
नगर की एक महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी हो गई है। महिला इसी आरोपी व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 4 साल से फैजपुर खेड़ा निवासी व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। उसके व आरोपी के परिवार को यह सब पता था। उसने आरोपी की पत्नी के बैंक में लोन पर रखे गहने अपने रुपये से छुड़वाए थे। आरोपी ने वह अपनी पत्नी को दे दिए। आरोपी 8 जुलाई को उसके घर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म भी किया। जब उसने विरोध कर शिकायत की बात कही तो उसने मेरे मुंह में कोई दवाई डाल दी। आरोपी की पत्नी ने भी उसे धमकी दी कि अगर वह उसके पति के खिलाफ शिकायत देगी तो उसके पास उसकी फोटो है, उन्हें वह वायरल कर देगी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार के लोग भी उसको परेशान करते हैं। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन

पुलिस को निजी अस्पताल से सूचना मिली तो महिला के बयान दर्ज किए गए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-रेखा, महिला थाना प्रभारी असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed