फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Finished goods are not being sold due to reduced purchasing power: Satyapal Siwach

खरीद शक्ति घटने से नहीं बिक रहा तैयार माल : सत्यपाल सिवाच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Finished goods are not being sold due to reduced purchasing power: Satyapal Siwach
नागरिक अधिकार मंच की ओर से सैनी धर्मशाला में हुआ सेमिनार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नागरिक अधिकार मंच की ओर से रविवार को अमरगढ़ गामड़ी स्थित सैनी धर्मशाला में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे मास्टर सत्यपाल सिवाच ने कहा कि लोगों की खरीद शक्ति घटने के कारण पूंजीपतियों की ओर से तैयार माल बिक नहीं रहा है। जिस की वजह से देश में नवफासीवादी रुझान देखने को मिल रहे हैं। अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाले किसान मजदूरों कर्मचारियों बेरोजगारों परियोजना कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।

खेत मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव प्रेमचंद ने बताया कि आजादी के बाद संविधान ने सब को बराबरी का अधिकार दिया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव नरेश कुमार ने भी इस मौके पर अपने विचार सांझा किए। अंत में नागरिक अधिकार मंच के संयोजक सतपाल आनंद ने मुख्य वक्ता व सेमिनार में शामिल सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। सम्मेलन की अध्यक्षता मंच के संयोजक सतपाल आनंद ने की। जबकि मंच संचालन जय प्रकाश ने किया। इस मौके पर रमेश हरित, जसबीर सिंह, नरेश रोहेड़ा, सत्यवान, अमृतलाल, शकुन्तला, सावित्री, शर्मिला, योगेश शर्मा बलवंत धनौरी, मंजीत, विमल, सुरेश शर्मा, जीवानंद कौशिक एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह, जगबीर सिंह, कुला राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed