{"_id":"681fc365b16a9e61170bed85","slug":"finish-off-pakistan-for-violating-ceasefire-rajesh-narwal-karnal-news-c-18-knl1008-643619-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजफायर का उल्लंघन करने पर पाक को करें खत्म : राजेश नरवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजफायर का उल्लंघन करने पर पाक को करें खत्म : राजेश नरवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भारत-पाक के बीच सीजफायर की खबर के बाद पहलगाम के बलिदानी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि सीजफायर को कई दृष्टिकोण से देखना चाहिए। हमने बदला ले लिया है, सेना ने सराहनीय कार्य किया है।
सीजफायर सरकार की कूटनीति होती है, जिसे स्वीकार करना चाहिए। लेकिन यदि पाकिस्तान इसका उल्लंघन करता है तो फिर उसे खत्म कर देना चाहिए। यदि पाकिस्तान सीज फायर का उल्लंघन करता है तो उसे पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए।
शनिवार की शाम को बातचीत में राजेश नरवाल ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो आतंकी घटना हुई थी, भारत ने उसका बदला अच्छे से लिया है। उन्होंने कहा कि पीओके जो हमारा हिस्सा है, उसे भी वापस लेना चाहिए और बलूचिस्तान को भी पाकिस्तान से अलग कर देना चाहिए क्योंकि वहां के लोग भी पाकिस्तान से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि विश्व के सभी देश आतंकवाद के मुद्दे पर एकजुट है और सभी चाहते हैं कि आतंकवाद रूपी राक्षस को समूल नष्ट किया जाए क्योंकि तभी सौहार्द के साथ हम रह सकते हैं। नरवाल ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए में तीनों सेनाओं को बधाई देता हूं और उनके मनोबल के लिए शाबाशी देता हूं। जितने भी पाकिस्तान ने नापाक इरादे से ड्रोन भेजे, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। इसमें कुछ जवानों की क्षति हुई है, उन परिवारों को बड़ी पीड़ा है। उन परिवारों को सभी सांत्वना दें।