फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Finance minister heard people's problem

चावल की गुणवत्ता जांचेगा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

Sun, 15 Dec 2013 12:05 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 15 Dec 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
Finance minister heard people's problem
वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने शनिवार को अनाज मंडी में जयप्रकाश जिंदल की दुकान पर खुला दरबार लगाया। इस दौरान वित्तमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया।
विज्ञापन


वहीं, इस मौके पर राइस मिलर्स भी चावल की डिलीवरी में आ रही समस्या पर वित्तमंत्री से मिले। जिस पर वित्त मंत्री ने तुरंत जिला खाद्य एवं अपूर्ति अधिकारी जीपीएस सिकरी से बात की और राइस मिलरों को कहा कि उनकी जो चावल की डिलीवरी लेने की समस्या है।
विज्ञापन


उसके लिए भारतीय खाद्य निगम के कर्मचारियों के साथ जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी संयुक्त रूप से चावल की गुणवत्ता जांचने का कार्य करेंगे, ताकि भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी मिलर्स को तंग न कर सकें। चट्ठा ने लोगों को कहा आम आदमी को इंसाफ पाने के लिए दफ्तरोें के बार बार चक्कर न लगाने पडे़, इसलिए लोगों के बीच बैठ कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही हल करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में ब्लाक इस्माईलाबाद में विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्य के लिए प्रपोजल भेजे गए हैं। आगे भी विकास कार्यों में धन की कमी आडे़ नही आने दी जाएगी। वित्तमंत्री ने कहा कि आम आदमी को फायदा पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई हैं।


उन्होेंने कहा कि गोहाना रैली में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहना दिया गया है। जिसे एक जनवरी को लागू कर दिया जाएगा।

इस मौके पर नायब तहसीलदार हरबंस शर्मा, बीडीपीओ नवजीत कौर, मार्केट कमेटी सचिव बलवीर सिंह, गोविंद्र सिंह निक्का, दीप चंद शर्मा, बलदेव जलबेहड़ा, विनोद गोयल, सुभाष चंद, बलवीर सिंह जोधपुर, रमेश बंसल, तारा सिंह, महिंद्र सिंह थांदडों, लज्जाराम सैनी, हरजोत सिंह, जरनैल सिंह, प्रवीण कौशल, अनुराग गांधी, पितांबर राणा, अशोक कोचर और बोवी सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed