फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fill the potholes on the roads before the fog sets in, and install reflectors as well.

Karnal News: धुंध से पहले सड़कों के गड्ढे भरें, रिफ्लेक्टर भी लगाएं जाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Fill the potholes on the roads before the fog sets in, and install reflectors as well.
करनाल। धुंध के मौसम में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर बने गड्ढे जल्द भरवाएं और जरूरत के अनुसार रिफ्लेक्टर लगवाएं। उन्होंने कहा कि बारिश का सीजन खत्म हो चुका है, इसलिए सड़कों की मरम्मत में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

डीसी लघु सचिवालय सभागार में म्हारी सड़क (हरपथ) एप को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति गड्ढायुक्त या टूटी सड़क की तस्वीर अपलोड कर सकता है। संबंधित विभाग शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सड़कों की स्थिति सुधारें।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी, शहरी स्थानीय निकाय, जिला परिषद, पंचायत और एचएसवीपी सहित विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। नगराधीश सुरेश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर टूटी सड़कों की मरम्मत कराने को कहा। सेक्टर-12 से कुंजपुरा रोड की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत जल्द कराने को भी कहा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के 10 प्रमुख मार्गों पर गड्ढे
रेलवे रोड, सेक्टर-12 रोड, कुंजपुरा रोड, सेक्टर-13 रोड, मॉडल टाउन रोड और माल रोड समेत करीब 10 प्रमुख मार्गों पर सड़कें खराब हैं। धुंध के मौसम में इन गड्ढों के कारण हादसों का खतरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed