{"_id":"62339bb246ef2e62785c8917","slug":"files-piled-up-near-electricity-controller-danger-of-accident-karnal-news-knl1021923160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली नियंत्रक के पास फाइलों के ढेर, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली नियंत्रक के पास फाइलों के ढेर, हादसे का खतरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। लघु सचिवालय स्थित ब्लॉक दो के भूतल पर समाज कल्याण विभाग में जाने वाले प्रवेश द्वार के पास बिजली नियंत्रक स्थापित है। उसके पास ही कई विभागों की पुरानी फाइलों के ढेर लगे हैं जिनमें शॉर्ट सर्किट होने से कभी भी आग लग सकती है लेकिन जिम्मेदारों को इसकी खबर नहीं है।
जबकि यहां से रोजाना विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का आवागमन होता है। सचिवालय आए रामलाल, गोविंद, प्रीतम, कविता व सुनैना का कहना है कि बिजली नियंत्रक के पास भारी मात्रा में रद्दी या फाइलें पड़ी होने से कभी भी हादसा हो सकता है, क्योंकि शॉर्ट सर्किट से आग लग सकती है। लघु सचिवालय के ब्लॉक दो में पब्लिक डीलिंग से संबंधित दर्जनों कार्यालय हैं। जहां रोजाना हजारों लोग अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में हादसा होने पर अफरातफरी का माहौल बन सकता है।
यह समस्या अभी संज्ञान में आई है। बिजली नियंत्रक के पास कितनी फाइलें और रद्दी पड़ी हैं इसे चेक करवा समाधान निकाला जाएगा।
जसमेर सिंह, स्टेनो टू सीटीएम