फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fifteen million returned to growth

लौट गया विकास का डेढ़ करोड़

Tue, 08 Jul 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Tue, 08 Jul 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
विकास के लिए पैसा न आए अलग बात है, लेकिन लाखों रुपया बिना इस्तेमाल किए
विज्ञापन
वापस लौट जाए। इसे तो सरकारी मशीनरी की निष्क्रियता ही कहा जाएगा। करनाल में ग्रामीण और शहर में विकास के लिए आया एक करोड़ 41 लाख 45 हजार रुपया लैप्स हो गया है।

यानी इतनी बड़ी राशि विकास पर खर्च होने के बजाय वापस सरकार को चली गई है। इस राशि से ज्यादातर गांवों में गलियां बननी थी। पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चौपालें और कम्यूनिटी सेंटर बनने थे, लेकिन नहीं बने। यह सारी राशि जिला प्लान के तहत प्रशासन को मिली थी।

जिला प्रशासन को  सामान्य श्रेणी में 415.60 लाख और एससीएसपी के तहत 178.54 लाख रुपये मिले थे। इनमें से सामान्य श्रेणी में 374.54 लाख और एससीएसपी के तहत 124.17 लाख रुपये इस्तेमाल किए गए। बाकी राशि लैप्स
हो गई।

इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम की योजना फेल

प्रशासन ने शहर में किसी श्मशान घाट में इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम (बिजली चालित दाह संस्कार करने वाली मशीन) स्थापित करने की योजना बनाई थी। इसके लिए 25 लाख रुपया का बजट पारित हुआ और नगर निगम के पास आ भी गया, लेकिन किसी भी श्मशान घाट की ओर से हामी नहीं भरी गई, इसके चलते यह 25 लाख रुपये रिफंड हो गए।  

इनका नहीं हो सका काम

असंध में शहीद स्मारक की चहारदीवारी के लिए डेढ़ लाख रुपये, इंद्री में गुरुद्वारे से शिव मंदिर तालाब तक नाले के लिए चार लाख रुपये, करनाल के रामनगर में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण पूरा करने के लिए पांच लाख रुपये, इंद्री में सड़क के लिए साढ़े दस लाख रुपये, सालवन गांव में सैंसी मोहल्ला में कम्यूनिटी सेंटर के लिए पांच लाख रुपये, अरड़ाना में श्मशान घाट की चहारदीवारी के लिए पांच लाख रुपये, पबाना हसनपुर में हरिजन चौपाल के लिए चार लाख रुपये, गुढ़ा में हरिजन चौपाल के सामने पार्क के लिए पांच लाख रुपये, अराईपुरा में हरिजन चौपाल के लिए पांच लाख रुपये, बीर रैहतखाना में हरिजन चौपाल के लिए तीन लाख रुपये, मनोहरपुर में पंचायत घर के लिए छह लाख रुपये, उडाना में हरिजन चौपाल के लिए तीन लाख रुपये, मंजूरा में सीसी गली के लिए छह लाख रुपये, तरावड़ी में सड़कों के लिए दस लाख रुपये सहित कई गांवों की गलियों के लिए आया पैसा वापस लौट गया है।

आया पैसा इस्तेमाल तो हो
आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट राजेश शर्मा ने आरटीआई के जरिए यह जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के लिए जो फंड भेजती है, जिला प्रशासन उसका सही तरीके से इस्तेमाल करे तो लोगों को मूलभूत दिक्कतों से जूझना नहीं पड़ेगा। प्रशासन की जवाबदेही तय हो ताकि हर साल करोड़ों का फंड लैप्स न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed