फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fifteen days later, the police empty handed

पंद्रह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Fri, 23 May 2014 12:22 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 23 May 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
विश्राम गृह पर पति को नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक विवाहिता के साथ
विज्ञापन
दुराचार के मामले में लोक निर्माण विभाग के जांच अधिकारी ने मामले की जांच कर पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है, वहीं लगभग 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

पुलिस आरोपी का अभी कोई सुराग नहीं निकाल पाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि 8 मई क ो लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस के वीआईपी रूम में एक विवाहिता के पति को नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया गया था।

आरोपी के लिए रेस्ट हाउस का वीआईपी रूम खुलवाने के लिए चंडीगढ़ से किसी मंत्री के पीए का फोन एक्सईएन को आया था। एक्सईएन ने एसडीओ को फोन कर दिया और बाद में एसडीओ ने रेस्ट हाउस पर तैनात चौकीदार को फोन करके कमरा खुलवा दिया था। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस मामले की जांच पानीपत के एक्सईएन एचएल सिंगला को सौंप दी थी तथा चौकीदार फतेह सिंह को सस्पेंड कर दिया था।

पुलिस ने महिला के बयान पर तुरंत रोहतक निवासी पवन के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और पुलिस ने दावा जताया था कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


जांच अधिकारी पानीपत के एक्सईएन एचएल सिंगला ने रेस्ट हाउस पर पहुंचकर मामले की जांच कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए थे तथा बाद में मामले की बारीकी से जांच करने के लिए कुछ कर्मचारियों को पानीपत भी बुलाकर मामले की जांच की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांच अधिकारी ने इस मामले की पूरी जांच करके पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है, लेकिन अब तक उच्च अधिकारियों से इस मामले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

वहीं 15 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और न ही उसकी लालबत्ती की गाड़ी का पता लगा पाई है। पुलिस बार बार आरोपी को शीघ्र पकड़ने का दावा जता रही है।
जांच अधिकारी एचएल सिंगला ने बताया कि पूरे मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। उन्होंने इस मामले में कुछ  और बताने से इंकार कर दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed