फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fetal sex trafficking investigation, walking through agents, arrest, karnal

एजेंटों के माध्यम से चल रहा था लिंग जांच का धंधा

Fri, 15 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 15 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

जिले के असंध कस्बे में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच करने के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। करनाल से आई डॉक्टरों की एक टीम ने एक निजी अस्पताल में छापेमारी कर इस गोरखधंधे का भंडाफ ोड़ किया। प्राथमिक जांच में असंध पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। वही पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं निजी अस्पताल के संचालकों ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उनके अस्पताल में इस तरह का कोई गलत काम नहीं किया जाता।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार असंध के एक निजी अस्पताल में एजेंटों के साथ मिलकर अवैध रूप से लिंग जांच का काम किया जाता था। अस्पताल के डॉक्टर के साथ एजेंटों के सीधे संपर्क होने से एजेंट अस्पताल में ग्राहकों को लेकर आते थे। इसके बाद वे डॉक्टर से अपना हिस्सा ले लेते थे। किसी ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ डीजीएस डॉक्टर कमला सिंह को कर दी। डीजीएस ने मामला करनाल सीएमओ को सौंप दिया। जिसमें एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद करनाल से डॉक्टरों की एक टीम ने गुरुवार को एक फर्जी ग्राहक को अस्पताल में भेजा। जहां उसका संपर्क अस्पताल के एजेंटों से हुआ।
विज्ञापन


जिसको उसने लिंग जांच करने के लिए 25000 रुपये दिए। डॉक्टरों की टीम ने इसके बाद दोनों एजेंटों संदीप निवासी बिरबानगड़ो व गुरप्रीत उर्फ कमल निवासी खेडीसर्फ ली से नकली ग्राहक द्वारा दी गई राशि को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि टीम के साथ जो नकली ग्राहक बन कर महिला आई थी उसको स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ से ही भेजा था। डॉक्टरों की टीम में सीएमओ राजिंदर सिंह, डॉक्टर गुरचरण सिंह व असंध के एसएमओ डॉक्टर मुनीश गोयल शामिल थे। पुलिस ने दोनों एजेंटों को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed