{"_id":"688525abfc28a5aa5d098169","slug":"fertilizer-is-not-available-on-time-surjit-sandhu-karnal-news-c-18-knl1008-700891-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर नहीं मिल रही खाद : सुरजीत संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर नहीं मिल रही खाद : सुरजीत संधू
विज्ञापन
मूनक। इनेलो पार्टी के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव सुरजीत संधू ने प्रदेश में किसानों को खाद समय पर न मिलने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि खाद की किल्लत से बुवाई और वृद्धि प्रभावित हो रही है। इससे कृषि उत्पादन प्रभावित होगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध करवाई जाए। अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो इनेलो पार्टी किसानों के हित में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।
यूरिया की कमी बनी गले की फांस : फूलसिंह
निसिंग। इनेलो किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा ने कहा कि यूरिया खाद के साथ किसानों को जबरन दवाइयां थोपी जा रही हैं। क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी किसानों के गले की फांस बन चुकी है। कुछ खाद विक्रेता कालाबाजारी कर रहे हैं जिसका कृषि विभाग के अधिकारियों को संज्ञान लेते हुए जांच करनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान करना चाहिए।