{"_id":"65ddb614c9491e0b0d05b85f","slug":"female-head-constable-dies-after-being-hit-by-vande-bharat-train-in-karnal-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला हेड कांस्टेबल की मौत, एकलौते बेटे के सिर से उठा मां का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से महिला हेड कांस्टेबल की मौत, एकलौते बेटे के सिर से उठा मां का साया
Tue, 27 Feb 2024 03:44 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 27 Feb 2024 03:44 PM IST
सार
नीलम को बुखार आ रहा था तो वह लाइन पार कर रामनगर से दवा लेने जा रही थी। लाइन पार करते समय उसका अचानक फोन आ गया। उसका ध्यान दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन पर नहीं गया। जिससे वह उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल रेलवे स्टेशन पर दोपहर डेढ़ बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय सुपरफास्ट वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 38 वर्षीय हेड कांस्टेबल नीलम की मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के समय नीलम को बुखार आ रहा था तो वह लाइन पार कर रामनगर से दवा लेने जा रही थी। जिस समय वह लाइन पार कर रही थी तो उसका अचानक फोन आ गया। जब वह फोन उठाने लगी तो उसका ध्यान दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन पर नहीं गया। जिससे वह उसकी चपेट में आ गई। मृतक की साथी महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह उनके साथ ही करीब 14 साल पहले जीआरपी में भर्ती हुई थी। कई वर्षों से जीआरपी करनाल में ही तैनात थी वहीं इस दौरान नेवल में बच्चों को पढ़ाने के लिए भी जाया करती थी।
विज्ञापन
परिजनों सहित जीआरपी थाना भी गम में डूबा
38 वर्षीय हेड कांस्टेबल नीलम की मौत के बाद परिजनों सहित करनाल जीआरपी थाना भी गम में डूबा हुआ है। उसकी महिला पुलिसकर्मियों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिसके साथ रोजाना ड्यूटी करती थी अब वो उन्हें सदा के लिए अकेला छोड़कर चली गई है। परिजनों सहित थाने के कर्मचारी एक-दूसरे को ढांढस बांध रहे है क्योंकि भगवान के आगे किसी की नहीं चलती। जिस समय जिसे जाना होता है वह उसी तय समय पर ही आता जाता है।
विज्ञापन
एकलौते बेटे के सिर से उठा मां का साया
महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि कैथल के पाई गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी शेरगढ़ टापू में हुई थी। इस शादी से उसके एक लड़का भी है। जो अभी 12वीं कक्षा में पढ़ता है और उसका आज पेपर भी था। जब वह पेपर देकर आएगा तो उसके सिर से मां का साया उठ चुका होगा। यही बात उसे किस मुंह से परिजन कहेंगे इसी बात को लेकर सब दुखी है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले नीलम के भाई व मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता भी उसी के पास रहते थे। पति कोर्ट में टाइपिस्ट है।
जांच अधिकारी के अनुसार
हेड कांस्टेबल नीलम की वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। -जसबीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, करनाल।