फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fees for admission in ITI will be deposited by 15

Karnal News: आईटीआई में प्रवेश के लिए 15 तक जमा होगी फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Fees for admission in ITI will be deposited by 15
- कल तक की जाएगी दस्तावेजों की जांच, विभिन्न ट्रेडों में अब तक 300 छात्रों ने लिया दाखिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए दूसरी मेधा सूची जारी हो गई है। अब दाखिले के लिए 14 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच होगी और 15 जुलाई तक फीस जमा हो सकेगी। आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में अभी तक 300 छात्रों ने भाग लिया है। यदि इसके बाद कोई छात्र दाखिले के लिए आता है तो लड़कों को 500 रुपये व लड़कियों को 250 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला लेना होगा। जिन विद्यार्थियों का दूसरी मेधा सूची में नाम आया है वह 15 जुलाई तक फीस जमा कर दाखिला ले सकते हैं।
वहीं, इससे पहले 11 से 14 जुलाई तक संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी। दूसरी सूची के तहत जिन विद्यार्थियों का बाबू मूलचंद जैन आईटीआई की संबंधित ट्रेड में नाम आया था उनमें से अभी तक 295 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। जिले की राजकीय आईटीआई में 4492 सीट हैं। वहीं, शहर की आईटीआई में 1916 सीटें हैं। अगली मेधा सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी। जिले की आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के लिए सदस्यों की पांच कमेटियां बनाई गई हैं। विद्यार्थी फीस जमा करवाने के लिए गुगल पे-एटीएम के माध्यम से फीस जमा की जा सकती है।
विज्ञापन

आईटीआई में सीटों का विवरण-
आईटीआई नई सीटों की संख्या
करनाल

1916
महिला करनाल

388
जयसिंहपुरा असंध 288
बल्ला

372
निसिंग

700
तरावड़ी
148
घरौंडा,बसताड़ा

376
जांबा
112
चोरपुरा इंद्री 192
कुल सीट- 4492


आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया-
-14 जुलाई तक आईटीआई स्तर पर दस्तावेज सत्यापित होंगे।
-15 जुलाई तक फीस जमा होगी और सीट आवंटित की जाएगी।
-16 जुलाई को शेष रिक्त सीटों का विवरण जारी होगा।
-16 से 19 जुलाई तक विकल्प दोबारा भरने के लिए पोर्टल खुलेगा।
- 22 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची एवं सीट आवंटित होंगी।
- 22 से 26 जुलाई तक आईटीआई स्तर पर दस्तावेज सत्यापित होंगे।
- 27 जुलाई तक फीस जमा होगी और सीट आवंटित की जाएगी।


आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरी मेधा सूची जारी हो गई है। विद्यार्थी 15 जुलाई तक फीस जमा करवा प्रवेश ले सकेंगे। वहीं, संस्थान में ऑनलाइन फीस कराने का प्रावधान भी है। बाबू मूलचंद जैन औद्योगिक संस्थान की ओर से 14 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई नामी प्राइवेट कंपनियां युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी। इसके लिए युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश भाटिया, प्रिंसिपल, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed