फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fear of death will be removed by listening to Shrimad Bhagwat Katha: Jeevan Vallabh

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मृत्यु का भय होगा दूर : जीवन वल्लभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fear of death will be removed by listening to Shrimad Bhagwat Katha: Jeevan Vallabh
करनाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीकृष्णा मंदिर काछवा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को कथा सुनाते हुए श्रीहित जीवन वल्लभ जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा भगवान की प्राप्ति कराने वाली है। यह कथा मृत्यु के भय को दूर करके भगवान की ओर बढ़ाती है और भक्ति के साथ-साथ हमारे ज्ञान-वैराग्य को बल देती है।
विज्ञापन


श्रीमद्भागवत की कथा सात दिन का एक ऐसा आयोजन है, जिसमें सात सोपान हैं, जिनके माध्यम से एक-एक करके हम प्रत्येक सोपान पर बढ़ते जाते हैं। अंत में अपने जीवन का लक्ष्य जान जाते हैं। श्रीमद्भागवत में भक्तों की ऐसी दिव्य कथाएं हैं जिनको सुनकर हृदय में भक्ति का उदय होता है और साथ ही साथ मनुष्य के जीवन में सुधार होता है। मौके श्री कृष्णा मंदिर प्रबंधक कमेटी के संरक्षक जगदीश चंद भाटिया व प्रधान गौतम बजाज ने बताया कि कथा का आयोजन 19 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed