फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Father suspects two youths in the murder of a labourer

Karnal News: श्रमिक की हत्या में पिता ने दो युवकों पर जताया शक

Mon, 13 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Father suspects two youths in the murder of a labourer
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा पुलिस अकादमी के पीटीसी गेट के नजदीक वीरवार की रात को सिकरी गांव निवासी रवि (21) की चाकू मारकर हत्या के मामले में मृतक के पिता ने दो युवकों पर शक जताया है। पिता सालिक राम का कहना है कि कुछ समय पहले रवि का सिरसी व ब्रास गांव के युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उन्हीं दोनों ने ही रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया हो।
मधुबन थाने के प्रभारी गौरव पुनिया का कहना है कि पिता के शक के आधार पर दोनों आरोपियों को जांच में शामिल किया जाएगा। फिलहाल मामले में इनसे अलग दो अन्य आरोपियों को उन्होंने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। सीसीटीवी जांच के दौरान कुछ सुराग हाथ लगे थे, इसी के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मृतक रवि छह महीने से ओसवाल कंपनी गांव कुटेल में नौकरी करता था। नौ अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे रवि ड्यूटी खत्म कर कंपनी से साइकिल पर घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार मधुबन हरियाणा पुलिस अकादमी (पीटीसी) गेट से लगभग 100 मीटर आगे गांव दाहा की तरफ सर्विस रोड पर पहुंचा, तभी बाइक सवार दो से तीन युवकों ने उसे रोक लिया था। पिता का कहना है कि हमलावरों ने उनके बेटे रवि को रोककर पहले बहस की और फिर चाकू से कई वार किए। रवि लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। लोगों की मदद से जब उसे अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed