फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Father of four children hanged himself

चार बच्चों के पिता ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
Father of four children hanged himself
कुंजपुरा। बड़ा गांव निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे भाई ने भी दो साल पूर्व मानसिक परेशानी की वजह से आत्महत्या कर ली थी। मृतक 4 बच्चों का पिता था। कुंजपुरा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय सलिंद्र्र मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि सलिंद्र को शराब की लत थी। इसी के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसके चलते कुछ माह पूर्व सलिंद्र की पत्नी मायके चली गई। तीन लड़की एवं एक लड़के सहित 4 बच्चों का पिता सलिंद्र पत्नी के मायके जाने के बाद से परेशान रहने लगा। रविवार को सलिंद्र्र घर पर ही था जबकि उसकी मां दिन भर यह समझती रही कि वह मजदूरी के लिए बाहर गया है। शाम के समय सलिंद्र्र की मां ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कुंडी लगी थी। शक होने पर किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो सलिंद्र फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने सोमवार को शव के पोस्टमार्टम उपरांत वारिसों के सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि करीब 2 साल पूर्व सलिंद्र्र के छोटे भाई नरेश ने भी मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय नरेश सेना में था। कुंजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed