फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Father beats daughter after locking door from inside

Karnal News: दरवाजा अंदर से बंद कर पिता ने बेटी को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Father beats daughter after locking door from inside
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। एक पिता की ओर से बेटी को डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। कोई बचाने न आए, इसलिए आरोपी पिता ने घर के दरवाजे को भी अंदर से ताला लगाकर बंद कर दिया। वहीं बहन को बचाने आए भाई बहनों भी पिता ने पिटाई की। इसके अलावा बेटी की पढ़ाई के लिए दादा की ओर से दिए गए रुपयों को भी छीनने का आरोप है। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मीराघाटी क्षेत्र की 20 वर्षीय भावना ने बताया कि उनके पिता बलविंद्र सिंह ने सुबह साढ़े छह बजे अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से डंडो से पीटा। कोई छुड़वाने न आ सके, इसलिए घर के गेट पर अंदर से ताला लगा दिया। जब उनके भाई-बहन बचाने के लिए आए तो उन्हें भी पीटा। उनके भाई के माथे पर डंडा लगने से चोट लगी। साथ ही उनके दाये हाथ और बाई हाथ की अंगुली को भी दांत से काटा।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि पिता पहले भी ऐसे कई बार उनके साथ कर चुके हैं। सुबह की मारपीट से जब गली के लोग आवाज सुनकर एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए घर से दोनों मोबाइल फोन उठाकर साथ ले गया। उनका आरोप है कि पहले धोखे से दादा द्वारा दिए गए पढ़ाई के पैसे भी उनके पिता ने रख लिए और अब और पैसों की मांग करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed