{"_id":"69348222c5fd188d7006dc78","slug":"fatal-flash-collides-with-truck-across-uncontrolled-canter-divider-driver-killed-karnal-news-c-18-knl1018-795883-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत की झपकी : अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत की झपकी : अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराया, चालक की मौत
Sun, 07 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
.क्रेन की मदद से ट्रक को साइड में रखते स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित कर्ण लेक के नजदीक नहर के पुल पर शनिवार की सुबह 5 बजे गुरुग्राम से जालंधर जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके चंडीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक बिहार के दरभंगा निवासी रितेश (25) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना सामने आया है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। क्रेन की मदद से करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद चंडीगढ़ दिल्ली लेन पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने लेक की तरफ से यातायात डायवर्ट किया। करीब 2 घंटे बाद जाम खुल पाया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बिहार के दरभंगा जिला के बंडीवली गांव निवासी रोशन ने बताया कि उनका छोटा भाई रितेश शुक्रवार रात को गुरुग्राम से कैंटर में सामान लोड़ करके जालंधर के लिए चला था। उनकी सुबह 4:30 बजे भाई के साथ बात हुई थी। तब उन्होंने बताया था कि वह पानीपत से निकलकर चाय पी रहा है। अब यहां से जालंधर के लिए चलेगा। भाई ने बताया था कि आधे घंटे बाद गाड़ी में सीएनजी भरवाएगा। सुबह 5:30 बजे उनके पास मनीष लॉजिस्टिक कंपनी के मुंशी का फोन आया और उन्होंने हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने आकर देखा तो कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है और रितेश की जान चली गई है। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ। पुलिस जांच कर रही है।
जबरदस्त थी टक्कर, राजमार्ग किनारे लगा साइन बोर्ड भी टूटा
पुलिस के अनुसार सुबह करीब पांच बजे राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम होती है। जिस कारण दोनों वाहनों की गति भी तेज होगी। हादसे में सड़क किनारे लगा हुआ बड़ा साइन बोर्ड भी टूट गया था। हाइवे पर लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की कतार लगी रही। बाद में पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट करके जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
दो साल से लॉजिस्टिक कंपनी की गाड़ी चला रहा था रितेश
मृतक रितेश के भाई रोशन ने बताया कि वह तीन भाई और एक बहन हैं। तीन भाइयों में रितेश बीच का था। वह तीनों भाई दिल्ली में पालम विहार में रहकर गाड़ी चलाते हैं। रितेश पिछले दो साल से लॉजिस्टिक कंपनी का कैंटर चला रहा था। अविवाहित था।
-- -- -- -- -- -
सप्ताह में 13 लोगों की मौत
- 29 नवंबर देर रात को कुंजपुरा रोड पर ट्रक की टक्कर से कार सवार किसान रघुविंद्र की मौत हो गई थी।
-29 नवंबर की रात को मेरठ रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पेंट फैक्ट्री कर्मचारी बॉबी की मौत हुई थी।
-30 नवंबर को चिड़ाव मोड पर कार की टक्कर लगने से जुंडला गांव निवासी बाइक सवार आकाश की मौत हो गई थी।
-1 दिसंबर को जलमाना के पास हुए सड़क हादसे में शिव कॉलोनी के रवि की मौत हुई थी।
-3 दिसंबर को घरौंडा के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार अलीगढ़ निवासी भुवन और दिल्ली निवासी उनके पिता बलबीर, बाइक सवार कोहंड के संजीव और घरौंडा निवासी विशाल की मौत हो गई थी।
-4 दिसंबर रात को चिड़ाव गांव के पास स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार गुल्लरपुर गांव के किसान राजपाल की मौत हो गई थी।
-4 दिंसबर को दुपेड़ी गांव के पास रोडवेज के परिचालक अनिल कुमार की मौत हो गई थी।
-4 दिसंबर को जींद में हुए हादसे में करनाल के मुनक के दंपति विजय और सोनिया की मौत हो गई थी।
-- --