{"_id":"6872d296d54f1b85da070f74","slug":"farmers-will-soon-get-three-new-varieties-of-sugarcane-including-one-early-variety-karnal-news-c-18-knl1008-690422-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: किसानों को एक अगेती समेत जल्द मिलेंगी गन्ने की तीन नई किस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: किसानों को एक अगेती समेत जल्द मिलेंगी गन्ने की तीन नई किस्म
विज्ञापन
देव शर्मा
करनाल। हरियाणा सहित गन्ना उत्पादक राज्यों के किसानों को एक अगेती गन्ना किस्म सहित तीन नई किस्में शीघ्र मिलेंगी। इन किस्मों को हरियाणा सरकार ने रिलीज कर दिया है। एक किस्म केंद्रीय किस्म रिलीज कमेटी ने भी जारी कर दी है।
अगेती किस्म का बीज सितंबर-अक्तूबर तो अन्य दो मिड-लेट किस्मों का बीज वर्ष 2026 की वसंतकालीन बिजाई के समय पर मिलने की संभावना है। इन किस्मों की खास बात ये है कि इनमें अन्य किस्मों से अधिक पैदावार के साथ-साथ चीनी की मात्रा भी बढ़ी हुई होगी। जिसके कारण ये किसानों के साथ चीनी मिलों की भी पसंद बन सकती हैं।
तीन नई किस्मों में अगेती किस्म है सीओएच-188 और मिड-लेट किस्में व सीओएच-176 और सीओएच-179 शामिल हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के गन्ना वैज्ञानिक डॉ. सुधीर शर्मा इन तीनों किस्मों के मुख्य प्रजनक (ब्रीडर) हैं। एचएयू के ही क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र करनाल की सहायक डॉ. विजेता सिंह भी टीम में सहयोगी रही हैं। इन किस्मों के बारे में किसानों को जानकारी दी जा रही है। बीज भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अगेती किस्म सीओएच-188 : गन्ना वैज्ञानिक एवं मुख्य प्रजनक डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि अगेती गन्ना किस्म सीओ-0238, जो लंबे समय से किसानों की पहली पसंद रही है, इसी के सापेक्ष अगेती गन्ना किस्म सीओएच-188 तैयार की गई है। जिसे हरियाणा सरकार ने रिलीज कर दिया है। केंद्रीय रिलीज कमेटी के पास रिलीज करने के लिए भेजी गई हैं। सीओ-0238 की औसत गन्ना पैदावार 450 क्विंटल प्रति एकड़ है, जिसकी शर्करा प्रतिशत 10 महीने में 18 प्रतिशत है लेकिन सीओएच-188 की पैदावार 450 से 500 क्विंटल प्रति एकड़ और सिर्फ आठ महीने में शर्करा प्रतिशत 17.5 से 18 प्रतिशत है। इस किस्म की सबसे खास बात ये है कि ये किस्म लाल सड़न रोग से मुक्त है और इसमें चोटीवेधक रोग भी नहीं आएगा।