फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers started hunger strike for not getting DAP

डीएपी न मिलने पर किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers started hunger strike for not getting DAP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। उपनिदेशक (कृषि) के आश्वासन के बाद भी डीएपी खाद बुधवार को उपलब्ध न होने से नाराज किसान भड़क गए। उन्होंने कृषि विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्तिकालीन धरना शुरू कर दिया है। देर रात तक किसी अधिकारी ने इनकी सुध नहीं ली है। किसानों ने एलान किया है कि जब तक उन्हें डीएपी नहीं मिलेगा तब तक वह भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।
पहले दिन कश्मीर सिंह, महेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंधड़, अंग्रेज सिंह और जीवन सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। अध्यक्षता करते भाकियू के जिला उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंधड़ ने कहा कि तीन दिन पहले किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया था। साढ़े चार घंटे बाद किसानों को उपनिदेशक (कृषि) डॉ. आदित्य प्रताप डबास ने आश्वासन दिया था कि बुधवार दोपहर तीन बजे तक असंध में डीएपी खाद उपलब्ध करा दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। इसलिए किसानों को त्योहार के दिन कृषि विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। किसानों ने कहा कि डीडीए ने किसानों को गुमराह किया है। जब तक डीएपी खाद नहीं मिलती भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान सुखवंत सिंह, महेंद्र सिंह, जयनारायण, भरपूर सिंह, अरविंद जयसिंहपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निजी दुकानों पर आज, सहकारी बिक्री केंद्रों पर कल मिलेगी डीएपी
करनाल। डीएपी की बड़ी किल्लत है। कृषि महकमा इफको आदि खाद निर्माता एजेंसियों के साथ बैठकें करता रहा लेकिन बुधवार को डीएपी नहीं पहुंच सकी। हालांकि उपनिदेशक (कृषि) ने बताया कि आईपीएल की खाद की रैक तो बुधवार मध्यरात्रि तक पहुंच जाएगी लेकिन इफको की डीएपी वीरवार की रात तक पहुंचेगी। इसलिए निजी खाद बिक्री केंद्रों पर तो दिवाली के दिन खाद मिलने लगेगी लेकिन इफको व सहकारी बिक्री केंद्रों पर शुक्रवार को डीएपी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. निरंजन सिंह व सहकारिता विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। लाख प्रयासों के बावजूद बुधवार को डीएपी खाद करनाल नहीं पहुंच सकी। हालांकि रैक लगाने की व्यवस्था कर ली गई है। उपनिदेशक (कृषि) डा. आदित्य प्रताप डबास ने बताया कि इंडियन पोटॉस लिमिटेड (आईपीएल) व पारादीप फास्फेट लिमिटेड (पीपीएल) की डीएपी की रैक तो बुधवार की मध्यरात्रि तक करनाल पहुंच रही है। इसलिए निजी बिक्री केंद्रों, दुकानों पर तो चार नवंबर को डीएपी उपलब्ध हो जाएगी। लेकिन इफको की रैक वीरवार रात तक पहुंचेगी। इसलिए इफको के चार बिक्री केंद्रों, सहकारी समितियों सहित जिलेभर के 135 खाद बिक्री केंद्रों पर पांच नवंबर को डीएपी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed