फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers staged a sit-in at CM's residence in protest against Chadhuni's arrest

सीएम आवास के सामने किसानों का धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in at CM's residence in protest against Chadhuni's arrest
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मेरठ में भाकियू (चढ़ूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तारी की सूचना से किसानों में आक्रोश फैल गया। देर रात पौने नौ बजे किसान करनाल में प्रेम नगर स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास पर पहुंच गए और आवास के सामने धरना शुरू कर दिया। इधर पुलिस प्रशासन ने सांसद, विधायकों के आवासों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। उधर देर रात 11:40 बजे चढ़ूनी की रिहाई की सूचना मिलने के बाद किसान धरना खत्म कर वापस लौट गए।

भारतीय किसान मजदूर नौजवान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादूपुर ने बताया कि किसी अधिकारी ने पुष्टि तो नहीं की लेकिन सोशल मीडिया पर खबरें मिली, जिससे जानकारी हुई कि किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को मेरठ में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे किसानों में आक्रोश फैल गया है। भाकियू (चढ़ूनी) ने हरियाणा के सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों आदि के आवासों पर धरना देने का एलान किया है। इसके बाद सैकड़ों किसान करनाल में प्रेम नगर स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास पहुंच गए हैं और धरना शुरू कर दिया है। करीब 10:55 बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद भी किसान यहां से हटे नहीं हैं। टेंट लगा दिया गया है। किसानों ने एलान किया है कि जब तक किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को रिहा नहीं किया जाता है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं चढूनी की रिहाई की सूचना पर किसानों ने धरना खत्म कर दिए और अपने घरों को लौट गए। मौके पर जगदीप औलख, राजेंद्र आर्य के साथ-साथ अमृत बुग्गा, गुरजंट सिंह आदि सैकड़ों किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed