फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers should get more yield through advanced technology: Dr. Praveen

उन्नत तकनीक से अधिक पैदावार लें किसान : डॉ. प्रवीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers should get more yield through advanced technology: Dr. Praveen
इंद्री। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से बरसालू गांव में गन्ना तकनीकी मिशन के तहत किसानों को गन्ने की फसल को बीमारियों से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने किसानों का आह्वान किया गया कि किसान उन्नत तकनीकों का प्रयोग करके और समन्वित कीट प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन करके कम लागत से अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना तकनीकी परियोजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में गन्ने की सिफारिश की गई किस्मों की बिजाई करते समय सीड नर्सरी में पांच हजार रुपये प्रति एकड़, खेती की चौड़ी पंक्ति, रिक्त विधि में 3000 रुपये प्रति एकड और बुआई की सिंगल बड चीप विधि को बढावा देने के लिए 3000 रुपये प्रति एकड़ तथा गन्ने की उन्नत किस्मों को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा किसानों को वैरायटी सीओ-15023 में 5000 रुपये प्रति एकड की दर से प्रदर्शन प्लांट लगाने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, उचानी के वैज्ञानिक डॉ. हरविंद्र सिंह व कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ. महा सिंह ने किसानों को गन्ना की फसल में होने वाली बीमारियों व कीड़ों की रोकथाम व उपचार के लिए विस्तार से किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर चीनी मिल भादसों के गन्ना प्रबंधक कर्म सिंह, कृषि विकास अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान, पुनीत कुमार कृषि पर्यवेक्षक, कृषि निरीक्षक पूनम देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed