फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer's family attacked, six injured

Karnal News: किसान के परिवार पर हमला, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Farmer's family attacked, six injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। घोलपुरा गांव में किसान परिवार पर करीब 15 हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। डंडों व ईंटों से किसान परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया। घर की दीवार, ग्रिल और गेट क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। निगदू थाना पुलिस ने किसान राजेश की शिकायत पर 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव घोलपुरा के किसान राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसके बेटे साहिल का प्रवीन नामक युवक से दीवार पर पुट्टी करने का विवाद हुआ था। तब से ही प्रवीन रंजिश मान रहा था। लगभग 10 दिन पहले प्रवीन के साथियों अलंकृत, विशाल, अंकुश और हर्ष ने उनके बेटे को पीट दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 नवंबर की शाम करीब 5 बजे प्रवीन और उनके परिवार ने शिकायतकर्ता के घर के बाहर गाली-गलौज की। रात करीब 8 बजे प्रवीन 15 युवकों के साथ आया और घर पर हमला किया। ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। उनके चचेरे भाई परमजीत को सिर पर ईंट मार दी।
विज्ञापन

हमले में राजेश, उनकी मां सुमित्रा देवी, पिता अर्जुन सिंह, भाई परमजीत, बेटी रुबी और बेटा दीपांशु घायल हो गए। निगदू थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि राजेश की शिकायत पर पुलिस ने प्रवीन, अलंकृत, विशाल, अजय गुर्जर वासी बोहली, सावन, अंकुश और हर्ष वासी सावंत सहित अन्य के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed