फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers, enraged by the reluctance to buy, erected barricades and blocked the road for an hour and a half.

Karnal News: खरीद में आनाकानी पर भड़के किसान बैरिकेड खड़े कर डेढ़ घंटा लगाया जाम बैरिकेड खड़े कर डेढ़ घंटा लगाया जाम

Mon, 06 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers, enraged by the reluctance to buy, erected barricades and blocked the road for an hour and a half.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अनाज मंडियों में मौसम के कारण बदरंग हुए धान और नमी की अधिकता बताकर एमएसपी से कम पर खरीद की जा रही है। नमी होने की कहकर खरीद में आनाकानी भी की जा रही है। रविवार को किसानों का सब्र जवाब दे गया। नई अनाज मंडी में मुख्य गेट पर स्थित धर्मकांटे पर दोनों ओर बैरिकेड लगाकर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पहुंचने और वार्ता के बाद किसानों ने जाम खोला।
मार्केट कमेटी के अधिकारियों और एसडीएम पर आश्वासन के बहाने कम रेट पर फसल बेचने का दबाव डालने का आरोप लगाते हुए किसानों ने नारेबाजी की। इसी बीच यहां पहुंचे
विज्ञापन

भाकियू का प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान की अगुवाई में करीब 1:30 बजे किसान धर्मकांटे के पास पहुंचे। यहां पर बैरिकेड लगाकर मंडी में आने जाने का रास्ता बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि किसानों के साथ हर साल नमी के नाम पर लूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब 4-5 दिन हो गए हैं। मंडी में हमारा धान पड़ा हुआ है लेकिन कोई खरीद नहीं हो रही। इसके साथ मार्केट कमेटी के सदस्य कह रहे हैं कि हम इसे 1800 से 1900 के रेट पर खरीदेंगे। बारिश होने के आसार हैं, इसलिए किसानों को धान बेचने की जल्दी है, वर्ना खराब हो सकता है। जिसका राइस मिलर्स फायदा उठा रहे हैं। यदि वक्त रहते खरीद शुरू नहीं कि गई तो हाईवे भी जाम करेंगे। करीब 3:15 बजे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसपी पर नहीं बिक रहा धान : हुड्डाभूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने घरौंडा अनाज मंडी और करनाल नई अनाज मंडी का दौरा किया। कहीं पर भी किसी भी किसान से यह सुनने को नहीं मिला कि उनकी फसल एमएसपी पर बिक रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों की हालात काफी खराब है। पिछले दिनों आई बारिश के कारण कई किसानों की फसल बर्बाद हुई लेकिन सरकार इसको लेकर कुछ नहीं कर रही है।जब हमारी सरकार थी तो किसी भी किसानों को कोई दिक्कत नहीं आती थी। हमारी सरकार में हर एक किसान की फसल सही दामों पर समय पर बिकती थी, लेकिन आज किसी भी किसान को न तो एमएसपी मिल रही है न ही उठान हो रहा है। सरकार ने किसानों को सिर्फ पोर्टल के चक्कर में फंसा दिया है। उन्होंने बताया कि कई दिन चली बारिश में किसानों को 20 क्विंटल का नुकसान हुआ है, पहले उसका मुआवजा तो दे सरकार। शहर के विकास को लेकर उन्होंने बताया कि पिछले 11 सालों में कितना विकास हुआ और हमारी सरकार में कितना विकास हुआ वो जनता जानती है।
आढ़तियों ने किया नेता प्रतिपक्ष का स्वागत
करनाल। अनाज मंडी में धान की ढेरियों पर जाकर नेता प्रतिपक्ष ने किसानों से बातचीत की। किसानों ने धान नहीं बिकने के कई कारण बताए। इसके बाद वह हरियाणा राज्य आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी की आढ़ती संख्या 384 पर रुके। यहां आढ़तियों व कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस के रजनीश चौधरी, राजेश अरोड़ा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौड़, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, दिव्यांशु बुद्धिराजा, जिलाध्यक्ष राजेश वैद्य, जिलाध्यक्ष प्रयाग गाबा, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जडोला आदि मौजूद रहे।

बंद के एलान के बावजूद काटने पड़े गेटपास
घरौंडा। धान का उठान धीमी गति से होने के कारण घरौंडा अनाज मंडी फुल हो गई है। इस कारण रविवार को धान की खरीद बंद करनी पड़ी थी लेकिन लगातार आवक होने के कारण मार्केट कमेटी को गेटपास जारी करने का कार्य शुरू करना पड़ा। उठान का काम भी हुआ। लेकिन अभी तक मंडी से केवल 39 प्रतिशत ही उठान हुआ है। मंडी में अभी तक एक लाख 88 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मंडी में धान की बोरिया अटी पड़ी हैं। मार्केट कमेटी के सचिव चंद्रप्रकाश ने बताया कि मंडी में अभी तक एक लाख 88 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है और 39 प्रतिशत उठान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed