फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers did not agree, adamant on their demand to give way

Karnal News: नहीं माने किसान, रास्ता देने की मांग पर अड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not agree, adamant on their demand to give way
- धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने समझाने का किया प्रयास, छह दिनों से ठप है करनाल रिंग रोड का निर्माण कार्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रिंग रोड से रास्ता देने की मांग के लिए किसान धरना दे रहे हैं। छह दिनों से करनाल रिंग रोड का निर्माण कार्य ठप है। ऐसे में सोमवार को एसडीएम अनुभव मेहता मौके पर पहुंचे। किसानों से बात कर समस्या का हल निकालने का प्रयास किया, लेकिन किसान रास्ते देने की मांग पर अड़े रहे। इस कारण कोई हल नहीं निकल सका। मौके पर किसानों ने धरना जारी रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले गांव सोहाना में छह दिनों से धरना चल रहा है। सोमवार को करनाल ब्लॉक के ग्रामीण धरने में बैठे। मंगलवार को भाकियू विकास खंड इंद्री इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन देंगे। सोमवार को धरने की अध्यक्षता शेखपुरा जांगीर के बुजुर्ग सलामुद्दीन ने की। उत्तरी हरियाणा के भाकियू के प्रभारी महताब कादियान, प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान व प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, युवा किसान नेता सूरज लाठर ने धरने को संबोधित किया। करनाल के एसडीएम अनुभव मेहता संबंधित निर्माण कंपनी के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। एसडीएम ने मौका मुआयना कर धरने पर बैठकर आंदोलित ग्रामीणों से बातचीत की। फिलहाल बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई है। एसडीएम ने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट देने की बात कही है।

इस अवसर पर भाकियू कार्यालय सचिव राजकुमार नौतना, किसान नेता देवेंद्र सागवान, बबलू बदरान, महाबीर सिंह फूंसगढ़, जयपाल शर्मा, भरतरी मान, चांदबीर, दविंद्र बदरान, बाबूराम शर्मा, जोगिंद्र सागवान, करतार सिंह, मोती लाल ढाकवाला सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed