फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers created ruckus for not getting gatepass, jammed

गेटपास नहीं मिलने पर किसानों ने किया एक घंटे तक किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus for not getting gatepass, jammed
अनाजमंडी में पीआर धान को लेकर पहुंचे किसानों को मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से गेट पास जारी नहीं किए गए, जिससे गुस्साए किसानों ने कांटे के पास सड़क के बीचोंबीच धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर जाम लगा दिया। इससे मंडी में वाहनों का आवागमन बंद होने से लोग परेशान हो गए। मंडी में लाइन में लगे कुल 18 वाहनों में पांच वाहन पीआर धान के थे। शेष सभी वाहन बासमती धान के थे।
विज्ञापन

किसान नेता गुलजार सिंह ने कहा कि बरसात में धान खराब होने के कारण उन्होंने दोबारा रोपाई की थी। उसने अपनी फसल की कटाई कुछ ही देर पहले करवाई है। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मंडी के अधिकारियों से गेटपास दिए जाने की मांग की, लेकिन कमेटीके अधिकारियों ने अनुमति न होने की बात कह कर गेटपास देने से मना कर दिया। करीब एक घंटे बाद कमेटी सचिव बलवान सिंह ने उच्चाधिकारियों से बात कर गेटपास जारी किए, जिसमें 391 क्विंटल पीआर धान मंडी में पहुंची। साथ ही उन्हाेंने कहा कि मंडी में पड़ी किसानों की बिना बिकी ढेरियों की वीडियो ग्राफी के साथ ही खरीद हो पाएगी। कोई भी आढ़ती धान की तुलाई कर बैगों में न भरे। मंडी में केवल खुली ढेरी ही खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed