{"_id":"69dab1a93a1b952a7e081dcd","slug":"farmers-blocked-assandh-national-highway-in-protest-against-biometric-karnal-news-c-18-knl1018-884095-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बायोमीट्रिक के विरोध में किसानों ने जाम किया असंध नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बायोमीट्रिक के विरोध में किसानों ने जाम किया असंध नेशनल हाईवे
विज्ञापन
.गेहूं खरीद के लिए नए नियमों के विरोध करते किसान। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। गेहूं खरीद के लिए बायोमीट्रिक सहित अन्य नियमों के विरोध में किसान संगठनों ने असंध नेशनल हाईवे-709 पर जाम लगा दिया। चार घंटे तक हाईवे पर यातायात रुका रहा। पुलिस पहुंची लेकिन किसान नहीं माने। ऐसे में रूट डायवर्ट कर वाहन निकाले गए।
प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे तक किसान हाईवे पर जमे रहे। सूचना पर थाना प्रभारी नसीब सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। दोपहर में डीएसपी गोरखपाल राणा किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को जाम खोलने के लिए मनाया।
अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह ने कहा कि बायोमीट्रिक और ट्रैक्टर ट्रॉली नंबर जैसी शर्तें हर किसान के लिए पूरी करना संभव नहीं हैं। किसान बायोमीट्रिक के लिए धक्के खाते फिरते हैं। जब उनके अंगूठे अंगुलियां नहीं मिलती फिर उनकी आंखों को स्कैन कराया जाता है। कभी उनके ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन होता है तो कभी गेहूं की ढेरी का। किसान के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गेहूं खरीद को लेकर जो नियम बनाए गए हैं उनको जल्द से जल्द वापस लिया जाए। मांग को नहीं माना गया तो किसान आंदोलन तेज करेंगे। किसान नेता जोगिंद्र झींडा ने कहा कि सरकार किसानों को अनावश्यक नियमों में उलझाकर परेशान कर रही है। हरियाणा किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने कहा कि सरकार किसानों को जानबूझकर परेशान कर रही है।
इस मौके पर श्याम सिंह मान, यशपाल राणा, सुरेंद्र धूमन, सिराजुद्दीन दूपेडी, सुरेंद्र सिंह, करतार मलिक, कामरेड शीशपाल, सतबीर सिंधड, कश्मीर सिंह, महेंद्र सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।