{"_id":"68e02a1dc9a1a71c7f02acca","slug":"farmers-are-facing-problems-in-the-markets-due-to-lack-of-crop-verification-karnal-news-c-18-knl1008-751979-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फसल वेरिफिकेशन न होने से मंडियों में धक्के खा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फसल वेरिफिकेशन न होने से मंडियों में धक्के खा रहे किसान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले की अनाज मंडियों में शुक्रवार को पोर्टल में वेरिफिकेशन अपलोड न होने की दिक्कतों से जूझना पड़ा। मंडियों के गेटों पर धान लेकर आए ट्रैक्टर ट्रालियों की कतार लग रही है। इसके बावजूद शुक्रवार को दो लाख 62 हजार 210 क्विंटल की ही खरीद हुई। अब तक कुल खरीद 10 लाख 87 हजार 730 क्विंटल हुई है। उठान सिर्फ दो 85 हजार 830 क्विंटल का ही हुआ है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होने के बाद भी किसानों की फसल का सत्यापन पूरा नहीं किया है। इसके कारण धान को मंडियों में बेचने के लिए गेटपास कटवाते समय किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कतार में लगकर किसान कांटे पर गेटपास लेने पहुंचता है, तो उसे बताया जाता है कि उसकी फसल का वेरिफिकेशन ही नहीं हुआ है, जिसका कारण गेटपास जारी नहीं हो पाएगा।
शुक्रवार को कई किसान मार्केट कमेटी कार्यालय और किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक कार्यालय में शिकायत करने, वेरिफिकेशन कराने के लिए कतार में खड़े नजर आए। हरियाणा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी ने बताया कि यही स्थिति पूरे हरियाणा की मंडियों में हैं, किसानों को वेरिफिकेशन पूरा नहीं होने के कारण गेटपास ही नहीं मिल रहे हैं, जिससे उन्हें धान को बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत भी हरियाणा सरकार के प्रतिनिधियों से की गई है, अब धान का सीजन पीक पर आ चुका है, ऐसे में ये दिक्कत किसानों पर भारी पड़ रही है इसका शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।