फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers angry over not getting due payment for sugarcane

Karnal News: गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने पर भड़के किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over not getting due payment for sugarcane
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। पिकाडली शुगर मिल भादसों की ओर से किसानों की करीब 58 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान समय पर न मिलने, किसानों को जरूरी सुविधाओं के न मिलने व मिल द्वारा बाहरी क्षेत्र का गन्ना खरीदने के खिलाफ गन्ना उत्पादक भड़क गए।
उन्होंने सोमवार को मिल में गन्ना तौल कांटा बंद करा दिया और धरने पर बैठ कर मांगों को लेकर मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब चार घंटे मिल का तोल कांटा बंद रहा।
विज्ञापन

गन्ना संघर्ष समिति के प्रधान रामपाल चहल ने बताया कि मिल प्रशासन की ओर से किसानों को 14 दिन में दिया जाने वाला गन्ना भुगतान 30 दिन में पहुंच गया है जिस कारण मिल की ओर से किसानों की करीब 58 करोड रुपए की राशि बकाया है। उन्होंने कहा कि मिल की ओर से किसानों को दी जाने वाली जरूरी सुविधाएं भी मुहैया नहीं करवाई जा रही हैं जिस कारण मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन की ओर से बाहरी किसानों का गन्ना खरीद कर दूसरे गेट से मिल के अंदर लाकर तुरंत तोल दिया जाता है और बाहरी गन्ने का शीघ्र भुगतान भी कर दिया जाता है जबकि क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को 20 से 25 घंटे तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मिल प्रशासन की ओर से मिल हेड संतोख सिंह, प्रशासनिक प्रबंधक रामपाल शर्मा व केन मैनेजर कर्म सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों का समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। सूचना मिलने के बाद इंद्री के एसडीएम अशोक मुंजाल, डीएसपी सतीश गौतम, नायब तहसीलदार गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों व मिल प्रबंधकों से बातचीत की और किसानों को उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मिल का तोल कांटा चालू करवाया गया। इस दौरान करीब चार घंटे मिल में तोल कांटा बंद रहा। इस मौके पर गन्ना संघर्ष समिति सदस्य मनजीत लालर, मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed