फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers angry due to lack of purchase, highway jammed

खरीद न होने से गुस्साए किसान, हाईवे किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to lack of purchase, highway jammed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। किसान इंतजार करते रहे न राइस मिलर्स पहुंचे न बारदाना था। गुस्साए किसानों ने मंडी गेट बंद कर धरना दे दिया। फिर भी खरीद शुरू नहीं हुई तो किसानों ने नेशनल हाईवे 709ए पर धान से भरी ट्रालियां खड़ी कर जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जब तक खरीद एजेंसी पूर्ण व्यवस्था के साथ खरीद नहीं करेंगी, धरना जारी रहेगा। पांच घंटे बाद देर शाम किसानों ने जाम तो खोल दिया लेकिन मंडी के सामने गेट बंद कर पड़ाव डाल दिया। एलान किया कि रातभर यहीं धरना देने के बाद सुबह फिर रोडजाम किया जाएगा।
सुबह बड़ी संख्या में किसान धान लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन मंडी में कई तरह की अव्यवस्थाएं दिखीं। खरीद नहीं हो सकी तो किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। बाद में करीब दो बजे किसान मंडी गेट के सामने ही हाईवे पर आ गए और जाम लगा दिया। एसडीएम मनदीप कुमार, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, मंडी सचिव ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और किसानों को मनाने का प्रयास किया लेकिन किसान बारदाना आने और मिलर्स के मंडी में आने की मांग पर डटे रहे।
विज्ञापन

बाद में मंडी के कुछ आढ़तियों ने भी किसानों का समर्थन दिया। मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतीश बल्हारा ने जल्द खरीद करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार किसानों को परेशान कर रही है। जब किसान नहीं माने तो देर शाम को हैफेड के डीएम अनिल अहलावत धरने पर पहुंचे लेकिन किसानों ने उनकी बात भी नहीं मानी। शाम सात बजे हाईवे तो खोल दिया लेकिन मंडी कार्यालय पर देर रात तक किसान धरने पर बैठे रहे। रात को धरना पर ही गुरुद्वारा से लंगर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता सुखविंदर झब्बर, छत्रपाल सिंधड़ ने कहा कि हर बार किसान की धान को औने पौने दामों में खरीदा जाता है, लेकिन इस बार तभी खरीद चालू होने दी जाएगी जब तक किसान की 20 प्रतिशत नमी तक की धान नहीं खरीदी जाएगी। मंडी में करीब 60 हजार पीआर धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed