फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmers adamant on siege, security forces took command

घेराव पर अड़े किसान, सुरक्षाबलों ने संभाली कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 03:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on siege, security forces took command
करनाल। अनाज मंडी में पंचायत के बाद किसानों ने लघु सचिवालय के घेराव का एलान किया है। उनका दावा है कि हर हाल में सचिवालय का घेराव करेंगे। इधर, प्रशासन ने भी किसानों की योजना को देखते हुए सुरक्षा चक्रव्यूह रचा है। सोमवार की रात से ही सुरक्षा बलों के 850 जवानों समेत प्रदेश के कुल 3400 पुलिस के जवानों के हवाले कर्ण नगरी की सुरक्षा की गई।
विज्ञापन

28 अगस्त को बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों की मंगलवार को करनाल में महापंचायत होनी है। इसमें न केवल हरियाणा बल्कि यूपी और पंजाब के किसानों के पहुंचने का भी किसान संगठनों की ओर से दावा किया गया। अनाज मंडी में पंचायत के बाद किसानों ने लघु सचिवालय के घेराव का एलान किया है। उनका दावा है कि हर हाल में सचिवालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रशासन ने भी किसानों की योजना को देखते हुए सुरक्षा चक्रव्यूह रचा है। सोमवार की रात से ही कर्ण नगरी की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। सुरक्षा बलों की 10 कंपनियों समेत 40 कंपनियों की इन सुरक्षा व्यवस्था पर पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक और विभिन्न जिलों से 25 डीएसपी भी मोर्चे पर तैनात रहेंगे। शहर में 18 जगहों पर नाकाबंदी की गई है। सीमाओं से आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ होगी। किसानों की ओर से अनाज मंडी में सुबह 9 बजे से पहुंचने का एलान है। इधर सुरक्षा बल 15 घंटे पहले ही शाम से अलर्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से भी होगी चप्पे चप्पे की निगरानी
मुख्य मार्गों या भीड़ वाले पब्लिक आवाजाही के क्षेत्र, नाके, सीमाओं सहित अन्य जगहों पर पुलिस की ओर से जहां जवानों की तैनाती की गई है। वहीं ड्रोन की मदद से भी चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि हर क्षेत्र की गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने देंगे
पांच रेंज से आए हैं 2550 जवान
प्रशासन की मोर्चाबंदी में करनाल में कुल पांच पुलिस रेंज से जवान पहुंचे हैं। इनमें गुरुग्राम कमीश्नरी, साउथ रेंज रेवाड़ी, रोहतक, हिसार और करनाल रेंज के जिलों के कुल 2550 जवान शामिल हैं। पुलिस की कुल 30 कंपनियों के अलावा बीएसएफ, आरएएफ, आईटीबीपी और सीआरपीएफ की कुल 10 कंपनियां भी तैनात की गई हैं। प्रत्येक कंपनी में 85 जवान रहेंगे।

इन जिलों के एसपी और डीएसपी की लगी ड्यूटी
करनाल के अतिरिक्त पानीपत, कैथल, मेवात, भिवानी और अंबाला रेलवे पुलिस अधीक्षक और अलग अलग जिलों के 25 डीएसपी मोर्चों पर तैनात रहेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। वाटर कैनन, वज्र वाहन और ड्रोन आदि की व्यवस्था भी की गई है। कुल 40 कंपनियां अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेंगी। हाईवे चालू रखेंगे। यदि स्थिति बिगड़ती दिखी तो रूट डायवर्ट भी किए गए हैं। फिर उसी अनुसार व्यवस्था रहेगी। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मौके के अनुसार स्थिति बदलती रहेगी। जो भी व्यक्ति शांति कानून व्यवस्था को भंग करेगा, उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। - गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed