फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Farmer who went to drive a motor vehicle in the field died due to electric shock

Karnal News: खेत में मोटर चलाने गए किसान की करंट से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to drive a motor vehicle in the field died due to electric shock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गोंदर गांव में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान खेत में ट्यूबवेल चलाने के लिए गया था। कुछ दिनों में किसान को बड़ी बेटी की शादी करनी थी। किसान की मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
मृतक के भाई पवन ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे उसका 49 वर्षीय भाई लाल सिंह उसके साथ खेत में गया था। पवन ने बताया कि लाल सिंह ने उससे कहा था कि वह ट्यूबवेल चलाकर आता है, तब तक वो काम कर ले। जब वह 30 मिनट तक वापस नहीं आया और न ही ट्यूबवेल चला तो उसने लाल सिंह को आवाज दी। कोई जवाब नहीं आया तो वह मौके पर गया। कमरे में मोटर की बिजली की तारों के ऊपर लाल सिंह पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ट्रांसफॉर्मर से बिजली को बंद किया और लाल सिंह को उठाया। उसे निसिंग के अस्पताल में लेकर गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पवन ने बताया कि लाल सिंह के पास खुद की जमीन नहीं थी। वह हर वर्ष जमीन ठेके पर लेकर ही खेती करता था और अपने परिवार का पालन पोषण करता था, लेकिन इस हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बेटी की करनी थी शादी

भाई पवन ने बताया कि लाल सिंह के तीन बच्चे हैं। एक बड़ी लड़की व दो छोटे लड़के। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, लड़की की शादी करनी थी। उसके लिए पैसों का इंतजाम नहीं हो रहा था। पवन ने बताया कि बेटी के रिश्ते के लिए लड़का देखने जाना था। पवन ने बताया कि लाल सिंह ही परिवार में अकेला कमाने वाला था। घर के आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं। दोनों लड़के अभी छोटे हैं, जो पढ़ाई करते हैं। घर में कमाई का साधन नहीं है। परिवार ने सरकार व प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।
जंगशेर सिंह, थाना प्रभारी, निसिंग

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed